Showing posts with label Hit n run सलमान सज़ा. Show all posts
Showing posts with label Hit n run सलमान सज़ा. Show all posts

Wednesday, May 6, 2015

सलमान खान को सजा



सलमान खान को एक व्यक्ति की जान लेने और कुछ को ऐसी चोट पहुचाने के लिए 5 वर्ष की सजा हुई ।
अच्छी बात न्याय की बात ।
क्या सही में न्याय हुआ ।

मेरी नज़र में नहीं ।बिलकुल नहीं ।
आइये एक नज़र उस रात पर डाले जिस रात ये हुआ।

उस रात फूटपाथ पे सोते हुए
कुछ लोगों पे एक कार चढ़ गयी थी ।

ये लोग कौन थे और रात को क्यों सो रहे थे फूटपाथ पे ।
क्यों कर रहे थे अपनी मौत का इंतज़ार ।

13 साल पुराना मामला है ये ।
और हालात आजतक नहीं बदले ।
अभी भी हज़ारों लोग इंतज़ार में है किसी हादसे के ।

और इन सब का जिम्मेदार कौन । क्या हमारे देश के नेता इसके उत्तरदायी नहीं है । और क्या हम उत्तरदायी नहीं है जो देश की आज़ादी के इतने बरस के बाद भी अपने देश को उस स्तर पे नहीं ले जा सके जिसके लिए भगत सिंह और अन्य ने अपनी आहुति दी ।

आज किसी ख़बरिया चैनल पे इस प्रकरण के एक शिकार की बात सुनी ।
उसका कहना था की सलमान की सजा से उनका पैर तो नहीं वापस आएगा । यदि उनको कुछ आर्थिक साहयता मिले तो उनका ज़्यादा भला होगा ।

यदि किसी पीड़ीत को इस लाचार भावना से कोई केस देखना पड़े तो निश्चित ही हम कहीं न कही दोषी है ।हमारा तंत्र दोषी है ।
हाँ सलमान तो दोषी है ही ।

मेरी कोशिश है की हम अपने सिस्टम को बदलने की बात सोचें । और अपने भाइयों को इतना तो सक्षम बनाएँ की किसी को फूटपाथ पे न सोना पड़े ।
क्यों न आज हम अपने लिए भी कोई सजा मुक़र्रर करें ।
यदि किसी को मेरी उक्त बातों से ठेस पहुची तो सादर माफ़ी ।
----शिवराज------